रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 5 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। प्रभावित जिलों में प्रशासन की तैयारियों और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सहायता को लेकर भी चर्चा संभव है।
किसानों के लिए खाद की उपलब्धता पर चर्चा
खरीफ सीजन के बीच किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठ सकता है। सरकार खाद के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और किसानों तक इसकी उपलब्धता की समीक्षा कर सकती है।
विकास योजनाओं पर भी होगा मंथन
इसके अलावा राज्य की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी मंत्रिपरिषद में विचार-विमर्श होने की संभावना है।
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी।



