छत्तीसगढ़

CG BREAKING: डोंगरगढ़ में BJP को फिर बड़ा झटका, 26 नेताओं ने छोड़ी पार्टी..

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे की खबर के बाद अब 26 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया सहित कई नेता शामिल हैं। उन्होंने संगठन में परिवारवाद, गुटबाजी और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि इस्तीफे जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को भेजे गए हैं। फिलहाल भाजपा की ओर से इस नए घटनाक्रम पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो इसका असर आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Back to top button