रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के एक खजूर कारोबारी से 1.30 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। जांच में सामने आया कि कारोबारी विदेशों से मंगाए गए खजूर को स्थानीय खरीद बताकर जीएसटी चोरी कर रहा था।
देवपुरी स्थित गोदाम पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक कंप्यूटर में लगी पेन ड्राइव से करोड़ों रुपये के कच्चे कारोबार का रिकॉर्ड मिला। जांच में आयात-निर्यात के कई लेनदेन छिपाने और वास्तविक कारोबार से कम रिटर्न दाखिल करने का खुलासा हुआ। कार्रवाई के बाद कारोबारी ने वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए 1.30 करोड़ रुपये जमा कर दिए। बताया जा रहा है कि यह खजूर कारोबार में स्टेट जीएसटी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी वसूली में से एक है।
July 31, 2026



