छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा हादसा: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं।

यह दुर्घटना भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही भांसी थाना क्षेत्र में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और बचेली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Back to top button