छत्तीसगढ़

CG Police Transfer: जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी किया तबादला आदेश..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी करते हुए चार पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकालतरा थाना प्रभारी के साथ-साथ प्रभारी रिजर्व सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। विभाग का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकताओं और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button