छत्तीसगढ़

BSP लोहा चोरी कांड: दो बड़े अधिकारी गिरफ्तार, जांच में बड़ा खुलासा..

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में संगठित रूप से हो रही लौह स्क्रैप चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसपी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में आईएमएस-3 के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले करीब छह महीनों से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे बाहर बेचा जा रहा था। अधिकारियों की कथित मिलीभगत से इस पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।

मामले का खुलासा 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अकलोरडीह स्थित ए.के. ट्रेडर्स में छापेमारी के दौरान हुआ। कार्रवाई में हाईवा और ट्रकों से बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप, लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लौह सामग्री जब्त करने के साथ कई वाहन और मशीनें भी सीज की थीं।

इस मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पहले ही करीब 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस संगठित स्क्रैप चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button