छत्तीसगढ़

CG Alderman Appointment: दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त, जारी हुई पूरी सूची..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में बड़ी संख्या में नाम शामिल हैं।

इससे पहले रायपुर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा चुके थे। अब शेष तीनों संभागों में भी नियुक्तियां पूरी होने के साथ प्रदेश के सभी प्रमुख नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की नियुक्ति प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है।

जारी सूची में विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन नामित किए गए हैं। इन नियुक्तियों से स्थानीय निकायों के कार्यों में जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक सहयोग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित निकायों में नियुक्त एल्डरमैन स्थानीय विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और नगर प्रशासन को सुझाव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button