छत्तीसगढ़

जांजगीर में आंगनबाड़ी केंद्र की छत गिरी, प्रशासन पर सवाल..

जांजगीर-चांपा। जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय केंद्र में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों के आने से पहले केंद्र की साफ-सफाई और तैयारी में जुटी थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर दोनों मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद केंद्र में गिरे मलबे को हटाया गया, लेकिन इस हादसे ने भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जर्जर भवनों की समय-समय पर जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।

प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button