छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले..

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ने एक साथ 80 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में 1 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 19 प्रधान आरक्षक और 60 आरक्षकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के तहत तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर बदला गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना है।

तबादला सूची में यातायात शाखा के 23 कर्मचारियों को विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया है। वहीं थाना और चौकियों में पदस्थ कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा में भेजा गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इसके अलावा ग्राम करही में 5 जून को शुरू होने वाले पुलिस सहायता केंद्र के लिए प्रभारी सहित अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सहायता और सुरक्षा सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।

पुलिस अधीक्षक के इस फैसले को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button