छत्तीसगढ़

“बिना देखे वंदे मातरम नहीं गा पाएंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री” : भूपेश बघेल..

रायपुर।  रायपुर में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ने केंद्र भूपेश बघेल और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधापंजाब चुनाव की तैयारियों से लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति तक कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी।

भूपेश बघेल ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge और K. C. Venugopal के साथ करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा,
“मैं विष्णुदेव साय से कहना चाहता हूं कि वे अपने मंत्रियों को बिना देखे पूरा वंदे मातरम गाने को कहें, तब पता चल जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की हर सभा ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान से शुरू होकर उसी के साथ समाप्त होती है, जबकि भाजपा कार्यक्रमों में ऐसा कम देखने को मिलता है।

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत के मुद्दे पर भी बघेल ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई पेट्रोल पंप ड्राई पड़े हैं और सरकार को किसानों के लिए खाद और ट्रांसपोर्टरों के लिए ईंधन की चिंता करनी चाहिए।

Leave a Reply

Back to top button