छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, सीलिंग मरम्मत के दौरान गिरा मजदूर..

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर में सीलिंग की मरम्मत का काम कर रहा एक मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर के अंदर मरम्मत कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर सीलिंग पर काम करते समय संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा काफी भयावह था और गिरते ही मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा इंतजामों में कमी की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल मजदूर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button