रायपुर। प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कुल 69 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों का तबादला किया गया है। इस व्यापक फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, ताकि विभिन्न थानों और इकाइयों में कार्यकुशलता बढ़ाई जा सके और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
तबादला आदेश के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सूची विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।





