छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा: अनियंत्रित वाहन ने 2 महिलाओ को कुचला, मौके पर हुई मौत..

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ​गौरेला थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना आज सुबह करीब 6:15 बजे की है। गौरेला सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकली थीं। जब वे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड पर टहल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप कैंपर वाहन (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सवा छह बजे आईटीआई सेमरा के पास यह हादसा हुआ। दो महिलाएं, बेला बाई और सुशीला वर्मा मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कैंपर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। घटना में गाड़ी का हेल्पर संदीप यादव घायल हो गया। वहीं फरार चालक लल्लू की तलाश की जा रही है। कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर जा रही थी।

​इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष और दुख है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button