रायपुर /छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल की । इस दौरान दोनों दलों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार के कई मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें।



