छत्तीसगढ़

CG- प्रशासनिक फेरबदल,11 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए लिस्ट..

रायपुर। सरकार ने आईएएस अधिकारियों का बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी की जगह पर कुलदीप शर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने नौ अफसरों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।

राज्यपाल के सचिव सीआर प्रसन्ना को आयुक्त सहकारिता और रजिस्ट्रार सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस कुलदीप शर्मा के पास यह चार्ज था। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक तीरथराज अग्रवाल को मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ धर्मस्व और धार्मिक न्यास का दायित्व दिया गया है।

इसी तरह वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष सहायक आशीष टिकरिहा एमडी वेयर हाउसिंग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को डिप्टी सिकेट्री कृषि बनाया गया है। देखिए आदेश और किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

Leave a Reply

Back to top button