छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बजट पेश, मेट्रो सर्वे और AI सेंटर से आधुनिक राज्य की ओर कदम..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए विकास की नई दिशा तय करने का दावा किया। बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधानों के साथ राजधानी रायपुर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने हेतु मेट्रो रेल सर्वे तथा AI सेंटर जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

वित्त मंत्री ने बस्तर क्षेत्र के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी की स्थापना को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं इंद्रावती नदी पर लगभग ₹2400 करोड़ की लागत से बैराज निर्माण का निर्णय किसानों और जल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button