रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 23 जनवरी 2026 को रायपुर में विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां सीधे साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
यह विशेष प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइन्स में आयोजित होगा। कैम्प में भाग लेने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।
रोजगार कार्यालय की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ना है।



