रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी होगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर शहर के लगभग 21 थाना क्षेत्रों (Police Stations) को पुलिस कमिश्नरेट में शामिल किया गया है। इन 21 थानों के मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े निर्णय पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) सीधे संभालेंगे। ग्रामीण इलाकों के कुछ थानों की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक (SP) के पास रहेगी, ताकि शहरी और ग्रामीण policing में बेहतर तालमेल बनाया जा सके।
इस व्यवस्था से पुलिस को अधिक अधिकार, तेज़ कार्रवाई क्षमता, और निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे अपराध नियंत्रण बेहतर होगा। यह आधिकारिक अधिसूचना 21 जनवरी 2026 को जारी हुई थी, और 23 जनवरी 2026 से लागू हो गई है।
बढ़ती आबादी और शहरीकरण के चलते कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना,अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को सुदृढ़ करना,ट्रैफिक और सार्वजनिक सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी सामना करना,यह कदम राज्य की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



