सूरजपुर। वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का मामला सामने श्लील डांस का सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर वन विभाग ने दो अधिकारी डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है,जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
तत्कालीन रेंजर को कारण बताओ नोटिस
वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को भी इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्ट जवाब मांगा गया है कि रेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं।
FIR दर्ज करने SP को पत्र
वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में DFO ने पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर FIR दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।



