रायपुर।आज नया साल का पहला दिन है। नए साल 2026 के पहले दिन ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में अफसरों के साथ अहम बैठक करने जा (CM Vishnu Dev Sai Meeting) रहे हैं। जिसमे सभी सचिवों के साथ ही विभागाध्यक्षों, एमडी को भी बुलाया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री मंत्रालय के पांचवें फ्लोर पर बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे सभी अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
इसमें सभी सचिवों के अलावा विभागाध्यक्ष, निदेशक और एमडी भी शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संक्षिप्त सूचना में बताया गया कि इस विचार-विमर्श में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।



