छत्तीसगढ़

कुख्यात नक्सली हिड़मा मारा गया, 20 वर्षों से बस्तर में की दहशतगर्दी..

जगदलपुर। देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मरेडमिल्ली जंगल में मंगलवार सुबह हुए एनकाउंटर में मारा गया है। उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी ढेर कर दिया गया है।

बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, नक्सली विरोध अभियान में आज का दिन एक निर्णायक साबित हुआ है। आंध्र प्रदेश- छत्तीसगढ़ सीमा पर हुए मुठभेड़ में माड़वी हिडमा को आंध्र प्रदेश के सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। उन्होंने आगे बताया कि, हिडमा ने विगत 20 वर्षों से बस्तर में आतंक मचा कर रखा था जिसका अब अंत हो गया है। अब देवा के साथ ही शेष 6 सीसी मेंबर ही शेष है।

हिडमा ने नहीं सुनी मां की अपील, अब मारा गया

माड़वी हिडमा ताड़मेटला सहित बड़े नक्सली वारदात में शामिल था। सुरक्षाबलों ने हिडमा से मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। हिडमा ने अपनी मां की अपील को नहीं सुना इसलिए अब वह मारा गया। हिडमा के अंत के साथ ही नक्सलियों के रीढ़ की हड्डी टूट गई है। वहीं इस दौरान बस्तर आईजी ने शेष बचे नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

Leave a Reply

Back to top button