छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में किया ध्वजारोहण..

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव निधि साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

2

Back to top button