बिलासपुर। पत्नी से विवाद होने पर पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी पति रात भर अपनी पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। सुबह जब उसके बेटे ने दरवाजा बंद देखा, तब अंदर बैठे उसके पिता ने मां की हत्या करने और पुलिस को बुलाने के लिए कहा। हत्या की वारदात चरित्र शंका के चलते हुई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
ग्राम कर्रा निवासी घासीराम यादव (75) खेती-किसानी करता है। घर में वह अपनी पत्नी पुनीता यादव (55) के साथ रहता है। साथ ही घर में उसका बेटा कृष्णा और बहू भी रहते हैं।
पत्नी की हत्या कर रात भर बैठा रहा पति
बुधवार की रात घासीराम उसकी पत्नी और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। इस दौरान घासीराम और उसकी पत्नी पुनीता अलग कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह जब कृष्णा यादव की नींद खुली, तब तक उसके पिता घासीराम और मां के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था, तब वह झांककर देखने लगा। कृष्णा को देखकर घासीराम ने कहा कि तेरी मां को मार दिया हूं, पुलिस को बुलाकर लाओ।
आरोपी बोला- कैरेक्टर पर शक, इसलिए मार डाला
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी घासीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था। उसकी गतिविधियां ठीक नहीं थी। इधर-उधर जाने से मना करने पर विवाद करती थी। गुरुवार की रात भी उसके साथ विवाद हुआ, तब उसने गला दबाकर उसकी हत्या



