छत्तीसगढ़

CG ED Raid: डोंगरगढ़ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी का छापा..2 गाड़ियों में पहुंची टीम, सुबह से चल रही कार्रवाई..

रायपुर। ईडी ने आज राज्‍य के 2 शहरों में दबिश दी है। यह छापा कस्‍टम मिलिंग घोटाला की जांच के संबंध में मारा गया है। ईडी की टीमों ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में ED ने छापेमारी की है। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर सुबह 5 बजे से कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल के घर 2 अलग-अलग गाड़ियों में टीम पहुंची है। घर में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि ईडी ने पिछले सप्‍ताह रायपुर, दुर्ग और खरोरा में छापा मारा था। रायपुर और दुर्ग में 2-2 और खरोरा में एक सहित कुल 5 ठिकानों पर जांच की गई। सूत्रों के अनुसार ईडी ने छापा राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के यहां मारा था। एसोसिएशन के रायपुर स्थित कार्यालय और अध्‍यक्ष कैलाश रुंगटा के यहां भी पहुंची थी। ये छापे इस मामले में पकड़े गए खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी और राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्‍यक्ष रोशन चंद्राकर से पूछताछ के आधार पड़े हैं।

Leave a Reply

Back to top button