नारायणपुर। नारायणपुर में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से आमदई माइंस का एक मजदूर घायल हो गया। आमदई माइंस से दोपहर में मजदूर खाना खाने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान प्रेशर IED पर पैर पड़ने से ब्लास्ट हो गया। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में मजदूर मुनेश पटेल आ गया। जो राजपुर का रहने वाला है। धमाके की आवाज सुनते ही अन्य मजदूर भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल मजदूर को फौरन छोटे डोंगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



