छत्तीसगढ़

CG- खुद के AK-47 राइफल से जवान को लगी गोली..हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती..

दंतेवाड़ा। एक जवान के सीने में गोली लगी है। जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है। जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी के अनुसार, खुद की राइफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है। जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी।

Leave a Reply

Back to top button