रायपुर। शराब घोटाले में ACB की टीम ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई है अनवर ढेबर।
मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से की गयी है। गिरफ्तार कर अनवर ढेबर को EOW- ACB दफ्तर लाया गया है, जहां ACB और EOW की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शराब घोटाले में आरोपी बनाया था। ईडी की ओर से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला होने की बात कही थी। साथ ही 13 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश की गई थी। 2000 करोड़ शराब घोटाले का आरोप ED ने लगाया है, जिसे कांग्रेस ने लगातार निराधार बता रही है।
ईडी ने शराब में राज्य में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का दावा किया है। जिसमें कहा गया कि, राज्य में 2019 से 2022 तक 2 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था। कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर पर लगाया गया है।



