रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के दो पूर्व विधायकों सहित सैंकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। गुरुवार को सभी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों में धरसींवा के पूर्व विधायक विधान मिश्रा और बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने सभी नेताओं को भाजपा प्रवेश कराया।
कांग्रेस के दो पूर्व विधायक, कामगार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कामगार राष्ट्रीय सचिव समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रवेश किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी कलाकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ी कलाकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने भी बीजेपी के सदस्यता ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी में प्रवेश करने वाले नेताओं का स्वागत है। पार्टी आपके सभी सुख-दुख के समय खड़ी रहेगी। आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की पार्टी है, सिद्धांतवादी पार्टी है.. बीजेपी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े बड़े पदों में पहुंचते हैं। पीएम मोदी आज विश्व के लोकप्रिय नेता है। पार्टी में लोकतंत्र है तभी विष्णुदेव साय जैसा छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच सकता है।
सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास बीजेपी का वाक्य है। आज देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। गांव, गरीब, किसान और मजदूर का विकास हो रहा है. पीएम मोदी का GYAN पर फोकस कर रखें हैं। पिछले 5 साल तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से जनता परेशान थी। भारी मतों के साथ जनता ने बीजेपी को जनादेश दिया, एक बड़ी जिम्मेदारी है। दो महीना में बड़े बड़े निर्णय लिए गए हैं। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है।



