राज्य

छत्तीसगढ़ के छात्र ने कोटा में की आत्महत्या..हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव..जेईई की कर रहा था तैयारी..

जयपुर। राजस्थान के कोटा में जेईई की कोचिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 18 वर्षीय छात्र शुभकुमार चौधरी महावीर नगर प्रथम स्थित कृष्ण रेजिडेंसी में रहता था। वह अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ”सोमवार रात को छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का परिणाम सोमवार रात घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद, छात्र ने आत्महत्या कर ली।”

डीएसपी भवानी सिंह ने कहा, शुभकुमार चौधरी (18) एक छात्रावास में रहता था। 12वीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह जब उसके माता-पिता ने फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। बार-बार कॉल ना उठाने पर घरवालों ने परेशान होकर हॉस्टल वॉर्डन को फोन लगाया।  जिसने धक्का देकर उसके कमरे का गेट खोला तो छात्र पंखे से लटका हुआ मिला। वॉर्डन ने तुरंत पुलिस और घरवालों को इस बारे में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र ने यहीं से 11वीं की पढ़ाई भी की थी। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button