
रायपुर
मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज वर्षा हो सकती है। ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों भी रायपुर मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसका असर भी प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला था।
वहीं आज मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात व एक दो स्थानों में ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है उनमें कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, जशपुर, जांजगीर में गरज चमक और अंधड़ चलने व वज्रपात होने की संभावना है। कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।



