
बलौदाबाजार
बरपाली के पास बारात से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई । हादसे में 1 की मौत और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र सहित कसडोल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गए थे, तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



