छत्तीसगढ़

अभिनेत्री ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या.. आरोपी फरार..

रांची

क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ईशा आलिया झारखंड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल थी। उनका रियल नेम रिया है। स्क्रीन पर आने के बाद उन्होंने अपना नाम ईशा आलिया कर लिया। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास आज सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार के अनुसार हत्या लुटेरों ने की है। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, रांची से निजी कार से कोलकाता आ रहे प्रकाश कुमार स्थानीय महिश रेखा ब्रिज के पास रुके थे। तभी तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ कर लूट की कोशिश करने लगे। बीच बचाव करने पर बदमाशों ने रिया कुमारी को नजदीक से गोली मार दी। गोली कान पर लगने से रिया कुमारी खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ी।

बताया जाता है कि प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उलुबेड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रकाश लहूलुहान ईशा को लेकर लगभग तीन किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। उन्हें कोई मदद नहीं मिली। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के पास उन्हें कुछ लोग मिले, जिसके बाद ईशा को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया गया। पति प्रकाश के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

Back to top button