छत्तीसगढ़

CG में पहले चरण के मतदान से पहले IED ब्लास्ट..इंस्पेक्टर घायल, उपचार जारी..

सुकमा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गए। घायल जवान का नाम श्रीकांत हैं और कोबरा 206 में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। फिलहाल जवान का उपचार जारी है।l

आज तड़के सुबह सुकमा के तोंडामार्का कैंप से कोबरा 206 के जवान एरिया डॉमिनेशन अभियान में एलमागुण्डा गांव की ओर निकले थे। गश्त के दौरान निरीक्षक श्रीकांत का पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में पड़ने से ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आने से निरीक्षक घायल हो गए।

Leave a Reply

Back to top button