नेशनल

ईडी की बड़ी कार्रवाई.. मंत्री के PS के नौकर के घर कुबेर का खजाना..कैश गिनने के लिए मंगाई मशीन..

झारखंड। ईडी ने झारखण्ड में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान रांची में कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने भारी नकदी जब्त की गई है। बरामद नकदी 30 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गई हैं।

ED की ये कार्रवाई ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई। वीरेंद्र राम अभी भी जेल में बंद हैं। ईडी की टीम ने फरवरी 2023 में वीरेंद्र राम के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था। आज की छापेमारी उसी मामले की जांच का विस्तार बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Back to top button