छत्तीसगढ़

कलेक्टर के मोबाइल से मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद,सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया.. बोरवेल में गिरे बच्चे राहुल साहू के बचाव के लिए अब रोबेट से ली जाएगी मदद..

रायपुर

जांजगीर-चांपा के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरौद में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के बचाव के लिए रोबेट की ली जाएगी मदद।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली.

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है.

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

वही टाइम्स ऑफ इंडिया की विशेष संवाददाता रश्मि ड्रोलिया की सलाह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को दिए निर्देश।

सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर किया था ट्विट। रश्मि ड्रोलिया ने छत्तीसगढ़ शासन को टैग कर किया था ध्यान आकर्षित।

 

Back to top button