छत्तीसगढ़

CG- DGP द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग संभाग के सभी SP के साथ ले रहे समीक्षा बैठक..

भिलाई

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा आज पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था बढ़ते अपराध एवं नक्सल समस्या को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। इस बैठक में डीजीपी के साथ आईजी नक्सल ऑपरेशन एवं एस आई बी ओपी पॉल आईजी गुप्त वार्ता आनंद छाबड़ा आईजी सीआईडी डॉक्टर संजीव शुक्ला एवं आईजी दुर्ग बद्रीनारायण मीणा सहित 7 जिले के एसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज दोपहर को 2:30 बजे के करीब पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई पहुंचे सर्वप्रथम उनका स्वागत दुर्ग महा निरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के द्वारा गुलदस्ता भेंट करके किया गया। इसके पश्चात डीजीपी सीधे कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचे और समीक्षा बैठक शुरू की गई। इस बैठक में दुर्ग रेंज के सभी 7 जिले के एसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

Back to top button