छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे पर पलटी पिकअप..1 की मौत, 5 लोग घायल..

गरियाबंद

नेशनल हाइवे में पिकअप पलटने से 1 की मौत 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. सामने से बाइक सवार कट मारते हुए रॉन्ग साइड पर आ गया. जिसे बचाने के चक्कर मे पिकअप क्रमांक सीजी 23 के 4662 पलट गई.

जानकारी के अनुसार,  पिकअप में इंदागांव दुर्गोत्सव समिति के दर्जन भर सदस्य सवार थे. सभी लोग माता की मूर्ति लेने रायपुर के लिए निकले थे. बिन्द्रानवागढ़ चौकी प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया कि, सवार में से यूवक वेणुधर चक्रधारी के सर पर गम्भीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई है. 5 से ज्यादा लोग घायल है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है.

Back to top button