राज्य

आरोपी गार्ड गिरफ्तार, पीएमसीएच के कोरोना क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती नाबालिग के साथ दुष्कर्म

पटना 
पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किशोरी के साथ वहीं के गार्ड ने रेप किया। किशोरी की उम्र 15 साल है। घटना आठ जुलाई की है। इस बाबत महिला थाना में पॉक्सो और रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित गार्ड महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार किशोरी चाइल्ड हेल्पलाइन को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए मिली थी। वहां से लाने के बाद कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। आठ जुलाई की रात में ही गार्ड महेश प्रसाद किशोरी को बाथरूम की तरफ ले गया। वहीं पर बाथरूम में ले जाकर रेप किया। नौ जुलाई को चाइल्ड हेल्पलाइन से एक और किशोरी आइसोलेशन सेंटर में आयी। उसके पास फोन था। हिम्मत करके 14 जुलाई को किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल करके बताया कि आप सुरक्षा के लिए भेजे थे, यहां मेरे साथ गार्ड अंकल ने रेप किया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने ही एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है। गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। इस घटना के बाद पीएमसीएच की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आखिरी इतनी पहरेदारी के बीच एक किशोरी के साथ रेप जैसी घटना कैसे हो गई। महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल मामले की छानबीन में जुट गई हैं। 

जिस गार्ड पर सुरक्षा का दायित्व था, उसी ने रेप किया। किशोरी के अनुसार आठ जुलाई की रात जब आइसोलेशन वार्ड में अन्य लड़कियां सो रही थीं। उसे नींद नहीं आ रही थी। गार्ड ने बहाने से बुलाया। वह गयी तो गार्ड ने जबरदस्ती बाथरूम में बंद कर उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद कहा कि किसी को बोली तो मार देंगे। डर से किशोरी कुछ नहीं बोल पा रही थी। लेकिन दूसरे दिन चाइल्ड हेल्पलाइन से ही जब दूसरी युवती को भेजा गया और देखा  कि उसके पास फोन है तो हिम्मत करके सारी बातें चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर के कर्मचारियों को बता दी। 

क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर युवती से गैंगरेप
इससे पहले बिहार के सासाराम में दावथ थाना क्षेत्र के एक गांव में शौचालय के लिए निकली युवती के साथ युवकों ने गैंगरेप किया था। पीड़िता के अनुसार दोनों लोग कोआथ के जगनारायण उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहते थे। पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार लोगों में दोनों सुरेश यादव और चंचल यादव शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार युवती खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान 6 संख्या में आये लोगों ने युवती को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर ले जाकर दो लोगों ने रेप किया।  

Back to top button