राज्य

पटना जोन से 90% छात्र पास, केंद्रीय विद्यालय की अलीफा और नोट्रेडम एकेडमी की नव्या को 99 फीसदी अंक

पटना                                                                                                                               
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से करीब 18 लाख से अधिक छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई थीं। यदि बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो बात करें तो केंद्रीय विद्यालय की अलीफा और नोट्रेडम एकेडमी की नव्या ने 99 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। पटना जोन से कुल 2 लाख 17 हजार 572 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 90.69 फीसदी पास हुए हैं। 

डीएवी बीएसईबी के सभी 594 छात्र-छात्राएं सफल 
डीएवी पब्लिक स्कूल, बीएसईबी कॉलोनी पटना के सीबीएसई 10वीं के सभी 594 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। 98.4 अंकों के साथ आयूष प्रतीक स्कूल के टॉपर बने। वहीं सनोज एस वीजेंद्र 98.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि 97 प्रतिशत अंकों के साथ कनिष्क राय ने तीसरा स्थान पाया।  104 छात्रों ने 90 और उससे अधिक अंकों के साथ परीक्षा पास किया। 

ज्ञान निकेतन के प्रेरणेंन्दू भगत बने स्कूल टॉपर
ज्ञान निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोला रोड के प्रेरणेंन्दू भगत अपने स्कूल में सीबीएसई दसवीं के टॉपर बने हैं। उन्होंने  99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं आयूष कुमार 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, जबकि आयुष कुमार भी 98.4 अंक अर्जित किए।  385 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी 385 विद्यार्थियों को सफलता मिली। स्कूल के 132 छात्रों ने 90 और उससे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ सफलता पायी।

ज्ञानदीप शाहपुर की तान्या पटेल बनीं स्कूल टॉपर
ज्ञान दीप विद्यालय, शाहपुर, दानापुर कैंट की तान्या पटेल 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनीं। नैना कुमारी 90.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ तनू कुमारी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के 31 विद्यार्थियों में से सभी ने सफलता अर्जित की। इसमें 90 और इससे अधिक अंकों से दो को सफलता मिली, जबकि 10 को 80 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त हुए। स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

ज्ञान हाईस्कूल के दिव्यांशू नंदन बने स्कूल टॉपर
ज्ञान हाई स्कूल, निराला नगर, दीघा के छात्र दिव्यांशू नंदन सीबीएसई दसवीं परीक्षा में स्कूल टॉपर बने। दिव्यांशू को 96 प्रतिशत अंक मिले। दूसरे स्थान पर 95 प्रतिशत अंक लेकर शिवम कुमार रहे और 88 प्रतिशत अंकों के साथ जयंत झा ने स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Back to top button