राज्य

कोचिंग संचालक की शर्मनाक करतूत, महिला का बनाया अश्लील वीडियो 

पटना 
                                                    
राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगरटोली में रहनेवाली एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपित कोचिंग संचालक को कदमकुआं पुलिस ने रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित लंगरटोली का ही रहने वाला केपी यादव है।

पीड़ित महिला की मानें तो आरोपित पोस्टल पार्क इलाके में कोचिंग चलाता है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपित ने उसे अपने पास बुलाया और  झांसा देकर उसका वीडियो बना लिया। बाद में आरोपित वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने लगा। 

रविवार की दोपहर महिला सब्जी खरीदने बाजार गयी तो आरोपित उससे मारपीट करने लगा। इसपर महिला ने अपने बेटे को बुलाया। दोनों के बीच बाजार में मारपीट होने लगी। पुलिस को देख आरोपित वहां से भाग गया। बाद में महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करायी। 

इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपित कोचिंग संचालक को जेल भेजा जाएगा।

Back to top button