राज्य

ऐसा बदला नहीं देखा होगा कभी..पहले जहरीले सांप ने युवक को दो बार डसा..युवक ने सांप को तीन बार काटा, सांप मर गया..

बिहार। ऐसा बदला कभी नहीं देखा होगा। एक युवक को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया। ऐसे में सांप से डरने के बजाये युवक ने उल्टे सांप को तीन बार काट लिया। इस घटना के बाद आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में सांप मर गया, वहीं युवक की जान बच गयी है। घटना बिहार के नवादा जिला का है।

जानकारी के अनुसार, बिहार बिहार के नवादा के रहने वाला संतोष लोहार रेलवे में लाइन बिछाने का काम करता हैं। 2 जुलाई की रात संतोष रेलवे लाइन बिछाने के बाद अपने बेस कैंप में सो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही संतोष का नींद खुला।. उसने देखा कि उसे सांप ने काटा है, तो उसने लोहे के सरिये की मदद से सांप को अपने हाथों में लिया। इस दौरान ने उसे दोबारा काट लिया, ऐसे में संतोष ने सांप को उल्टे तीन बार काट लिया।

बताया जा रहा है कि संतोष ने इतनी जोर से सांप को काटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली, तो उन्होने संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संतोष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसके गांव में सांप के जहर से बचने के लिए उल्टे सांप को काटने का टोटका है। उसने बताया कि गांव के लोग कहते हैं कि अगर सांप आपको एक बार काटे, तो आप उसे दो बार काट लें और दो बार काटे तो तीन बार काट लीजिए। इससे आपके शरीर में सांप का ज़हर नहीं फैलेगा, सांप मर जाएगा।

 

Leave a Reply

Back to top button