रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटाकर उनकी जगह जितेन्द्र कुमार यादव को बालोद का नया एसपी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि आज ही दोपहर को मुख्यमंत्री बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। और उनके जिले से निकलते ही एसपी के ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया। बालोद एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को पीएचक्यू में नियुक्ति दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नामक संगठन द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान भारी हंगामा मचा था। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में लाठीलाठियां चल गई थीं। इसके अलाव क्रांति सेना के मुखिया अमित बघेल ने जैन गुरुओं के खिलाफ अपशब्द कहे थे। जिसके कारण छत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटाकर उनकी जगह जितेन्द्र कुमार जितेंद्र कुमार यादव 2018 बैच के IPS हैं। वो अभी भानुप्रतापपुर में एएसपी नक्सल के तौर पर पदस्थ थे। को बालोद का नया एसपी नियुक्त किया है।