दूसरी महिला के साथ घूम रहे पति की कार को पत्नी ने किया ओवरटेक, मुंबई में बीच सड़क पर हंगामा

मुंबई
मुंबई के पेडर रोड पर बेहद अलग नजर देखने को मिला जब बीच सड़क एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह मामला शनिवार शाम का है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दोनों को रोकने की कोशिश भी की। सार्वजनिक जगह पर गाड़ी छोड़ने के आरोप में महिला के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया है। मौके पर मौजूद लोग ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे के आसपास एक व्यक्ति एक महिला के साख एक कार में जा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने कार ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह कार के बोनट पर चढ़ गई। उसने अपनी जूती से कार के अगले शीशे पर मारा। इस दौरान उस रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
#Watch: मुंबई के पेडर रोड पर बेहद अलग नजर देखने को मिला जब बीच सड़क एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया।#ViralVideo #Mumbai pic.twitter.com/CuAzMHflTn
— Hindustan (@Live_Hindustan) July 13, 2020
महिला का पति जब कार से निकला तो उसने उसपर भी हमला किया। इसके बाद वह कार में बैठी महिला की भी पिटाई की। दोनों की बीच सड़क पर लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।