नेशनल

UPSC Prelims Result: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स रिजल्‍ट जारी..यहाँ डायरेक्ट लिंक से करें चेक..

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रिजल्‍ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए गए हैं। जारी रिजल्‍ट में 14,430 शॉर्टलिस्‍टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं। कैंडिडेट्स को जारी रिजल्‍ट में अपना रोल नंबर चेक करना होगा।

20 सितंबर को होना है मेन्‍स एग्‍जाम

प्रीलिम्‍स परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब मेन्‍स एग्‍जाम के लिए अप्‍लाई करना होगा। मेन्‍स का एप्‍लीकेशन फॉर्म upsc.gov.in पर अगले सप्‍ताह तक जारी कर दिया जाएगा। UPSC कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विस मेन्‍स परीक्षा 20 सितंबर को होनी है।

1056 पदों पर होगी भर्ती

इस साल UPSC ने सिविल सर्विस के 1,056 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की है। कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अलग-अलग विभागों में नियुक्ति किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Back to top button