नेशनल

Lok Sabha Election Result: रायबरेली से राहुल गांधी बनाए बढ़त.. BJP प्रत्याशी दिनेश सिंह ने की हार स्वीकार..

उत्तर प्रदेश। रायबरेली सीट से राहुल गांधी बड़ी बढ़त के साथ जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने रिजल्ट जाने से पहले ही अपनी हार मान ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक राहुल गांधी 1 लाख 70 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक की मतगणना के बाद राहुल गांधी 3 लाख 5 हजार के करीब वोट ला चुके हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी दिनेश प्रताप सिंह 1 लाख 35 हजार वोट ही केवल हासिल कर पाए हैं।

इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर प्रसाद यादव ने भी चुनाव लड़ा था। यादव 9 हजार 579 वोट के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। रायबरेली की लोकसभा सीट हमेशा से कांग्रेस परिवार का गढ़ रही है। इस सीट का प्रतिनिधित्व लगातार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी करती रही हैं। इस बार चुनाव से पहले वो राज्यसभा चली गईं और यह सीट राहुल गांधी के लिए छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के अमेठी से चुनाव न लड़ने का बहुत मजाक उड़ाया था लेकिन राहुल ने इसे रणनीति करार दिया था। रायबरेली सीट से राहुल गांधी 156943 वोट से आगे चल रहे हैं।
Back to top button