मेष राशि- आज का दिन लाभदायक रह सकता है लेकिन जरूरी यह है कि आपको आज ऊर्जा और योजना को सही दिशा में लगाना होगा। उलझन में रहकर कोई भी निर्णय न लें। अपने विचारों को स्पष्ट रखें। आपको आज बड़े भाई और पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। आज आज अपने बजट को संतुलित रखने के लिए खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे।
वृष राशि- आप आज समय पर सटीक निर्णय लेकर लाभ को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आपको आज व्यापार में लाभ मिलेगा, पूर्व अनुभव और परिश्रम का आपको फायदा मिल सकता है। आपको आज मामा और ननिहाल से भी फायदा हो सकता है। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें आज राहत मिल सकती है। आज शाम के समय आपका सुखद बीतेगा, भाइयों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रोजगार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
मिथुन राशि- आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संयमित होकर चलना होगा। भाइयों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में अपेक्षित लाभ और सफलता नहीं मिलने से मन निराश हो सकता है। वैसे आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शाम का समय बच्चों के साथ बिताने से सकारात्मक महसूस करेंगे।
कर्क राशि- आपको आज भाग्य का लाभ मिलेगा और आप सफलता पाएंगे। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आपकी संतान कुछ अच्छे कार्य करेगी जिससे आप प्रसन्न होंगे और गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपका राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। नौकरी के लिए कर रहे प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- आपको आज नौकरी में भी अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा। आप अपने पारिवारिक संबंधों को अच्छे तरीके से बनाए रखेंगे। धर्म कर्म के काम में आज आप रुचि लेंगे। यात्रा संबंधी योजना भी आज बन सकती है। जो लोग चिकित्सा और दवाइयों के कारोबार से जुड़े है आज उनकी अच्छी कमाई होगी। आपको आज विदेश से भी अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके कामकाज और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज भाग्य भाव में हो रहा चंद्रमा और मंगल का संयोग आपके धन दौलत में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज कुछ नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगा। जो लोग किसी कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। आज इस राशि के छात्र भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि- आज आपको अचानक ही लाभ मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अच्छी खबर भी मिलेगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपका प्रभाव बढ़ेगा जिसे देखकर विरोधी और शत्रु परेशान होंगे। आपको आज कुछ नई चीजों को जानने और समझने का भी मौका मिलेगा इसलिए संभावनाओं और अवसर पर ध्यान बनाए रखें।
वृश्चिक राशि- आपको आज कई स्रोतों से लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने निजी और कारोबारी मामलों में अधिक ऊर्जावान होकर कार्यों करने की जरूरत है क्योंकि सफलता आपकी राह देख रही है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि कामयाबी से अहंकार को हावी न होने दैं। बाहरी खान पान से परहेज रखें।
धनु राशि- आपको आज नकारात्मक विचार और नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचना चाहिए। आज आपका कोई मित्र आपके कारोबार में आपकी सहायता कर सकता है। नई डील फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। शाम के समय माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखना होगा। आज आपको लोन से संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका प्रदर्शन आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नवीन तकनीक को आजमाकर आज लाभ पा सकते हैं। नौकरी में आज किसी अधिकारी के सहयोग से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वैसे आपको आज वाणी में कोमलता बनाए रखने की जरूरत है। उतावलेपन से बचें।
कुंभ राशि- नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको कुछ नया काम और जिम्मेदारी दी जा सकती है। आज आपके शत्रु आपके बढते प्रभाव से शांत रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा और जीवनसाथी को आप आज कोई उपहार दे सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप कल्पना लोक से निकलकर वर्तमान में रहें तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि- आज आप अपनी बुद्धि कुशलता से कार्यक्षेत्र की हर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आपके परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। आज आपको राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपको सहयोग भी मिलेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान भी आज हो जाएगा। कारोबार व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा।