छत्तीसगढ़

Paris Olympics: मनु भाकर ने रचा इतिहास..एक ओलंपिक खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी..CM साय ने दी बधाई..

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया

रायपुर। पेरिस ओलंपिक में भारत ने दूसरा मेडल जीता है। पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भारकर ने इस बार सरबजोत स‍िंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। दोनों ने कोरिया की टीम को 16-10 से हराया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर सुश्री मनु भाकर एवं सरबजोत को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया, इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं यह विशेष उपलब्धि है।

Leave a Reply

Back to top button