मध्य्प्रदेश

खुद को मंत्री का निजी सचिव बताने वाला इंदौर से गिरफ्तार

इंदौर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कंद्रीय मंत्री का निजी सचिव बनकर सरकारी अधिकारियों को काम करवाने के लिए कॉल करता था। इतना ही नहीं वह कई बार अधिकारियों के तबादले सहित अन्य कामों के लिए मंत्रियों को भी कॉल लगा देता था। कई बार वह बड़े नामों का सहारा लेकर अधिकारियों को धमकाता भी था। आरोपी पर 10 से 12 अपराध दर्ज है। आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी युवक सरकारी अधिकारी बनकर सरकारी अधिकारियों को अपने फायदे के लिए कॉल कर धमकाता था। आरोपी ने किसी के तबादले के लिए सचिव लेवल का अधिकारी बनकर सचिव को ही कॉल किया था। आरोपी अभिषेक द्विवेदी रीवा का रहने वाला है, इसके खिलाफ 10 से 12 अपराध दर्ज हैं। आरोपी को पंढरीनाथ थाना स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड है। कुछ वारंट में भी ये ये वांटेड है।

डीआईजी हरिनारायाणाचारी मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक आरोपी अधिकारियों को अलग-अलग बड़े नामों से कॉल कर धमकाता था। सूचना के बाद उसे पकड़ा लिया गया है। पुलिस

Back to top button