मध्य्प्रदेश

एक बार फिर लो-फ्लोर बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई

 भोपाल। शहर में आज सुबह लॉकडाउन के चलते 116 दिन बाद सड़कों पर एक बार फिर लो-फ्लोर बसें दौड़ती नजर आई। जवाहर डिपो से आज सुबह 7 बजे एसआर 1 रूट पर चलाने के लिए 5 लो-फ्लोर बस का संचालन बीसीएलएल ने किया। एक बस चिरायु की तरफ गई, तो दूसरी बस बैरागढ़ चीचली की तरफ। बस का पहला फेर सुबह 10 बजे पूरा हुआ। बस संचालन में खास बात यह रही कि सुबह के समय यात्री कम नजर आए। पीआरओ संजय सोनी का कहना जैसे आदेश मिलेंंगे वैसे बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों द्वारा डिमांड पर बसों की संख्या में बढोत्तरी की जाएगी। गृह विभाग के आदेश अनुसार बस में ओवर लोडिंग नहीं की जाएगी, लेकिन 52 सीटर बस में सभी सीट पर यात्री बैठे सकते हैं। बस में उन्हीं यात्रियों को बैठाया जाएगा, जिन्होंने मुंह पर मास्क लगा रखा हो। बसों का एक फेरा पूरा होने के बाद बसों को सैनिटाइज किया।

Back to top button