मध्य्प्रदेश

शाम को बूंदा बांदी कर गरज कर निकल गये बादल, बादलों की बसाहट से उमस का दबदबा

जबलपुर।
पश्चिमी मध्यप्रदेश और मराठवाड़ा के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है लेकिन जबलपुर और उसके आस-पास रिमझिम बारिश के ही आसार हैं जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है। बुधवार को दोपहर में धूप खिली और दोपहर बाद बादल छा गए।बादलों की बसाहट से उमस भरी गर्मी हावी रही। शाम को बादल गरजे लेकिन बूंदाबांदी कर बादल निकल गये। 
    स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिमी मप्र और मराठवाड़ा के ऊपर चक्रवात बना हुआ है, जिससे भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग में जोरदार वर्षा के आसार बन गये हैं जबकि जबलपुर संभाग में झुटपुट वर्षा के ही आसार हैं। मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 34.05 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.04 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी प्रातकाल 83 प्रतिशत और सायंकाल 63 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 0.0 मिमी वर्षा के बाद 1 जून से आज तक कुल वर्षा का आंकड़ा 200.05 मिमी (लगभग 8 इंच) दर्ज किया जा चुका है। पूर्वी हवाएं 4 किलोमीटर की रफ्तार से चली। सूर्योदय सुबह 5.35  बजे और सूर्यास्त शाम 6.59 बजे हुआ। अगले 24 घण्टे के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती हैं। 

 

Back to top button